Semen Analysis (वीर्य जांच) क्या है?
सीमेन एनालिसिस जिसे सामान्य भाषा में स्पर्म टेस्ट भी कहा जाता है, पुरुषों की फर्टिलिटी (fertility) जांचने का सबसे पहला और बुनियादी टेस्ट है। इस टेस्ट के माध्यम से वीर्य में स्पर्म की कुल संख्या (count), उनकी गतिशीलता (motility), और उनकी शारीरिक संरचना (morphology) की विस्तृत जांच की जाती है। डॉ मोनिका सचदेव (सीनियर फर्टिलिटी विशेषज्ञ) का कहना है कि जब कोई कपल कंसीव नहीं कर पा रहा हो, तो महिला के टेस्ट के साथ ही सीमेन एनालिसिस भी करा लेना चाहिए। हमारे लाजपत नगर सेंटर की जानकारी के लिए Best IVF Centre in Lajpat Nagar पेज देखें।
टेस्ट कराने के नियम और सावधानियां
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ Health यानी NIH की क्लिनिकल गाइड्स के अनुसार, इस टेस्ट के लिए सैंपल देने से पहले 2 से 5 दिनों का परहेज (abstinence) होना आवश्यक है। यानी इस दौरान यौन संबंध नहीं बनाना चाहिए। परहेज का समय 7 दिन से अधिक नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे मृत स्पर्म की संख्या बढ़ सकती है। हमारे क्लीनिक में डिजिटल सैंपल सुरक्षा के लिए Electronic Witness System का उपयोग किया जाता है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
- क्या घर पर सीमेन सैंपल कलेक्ट कर सकते हैं?
हां, बशर्ते सैंपल 30 मिनट के भीतर लैब पहुंच जाए और उसे शरीर के तापमान पर रखा जाए, हालांकि क्लीनिक पर कलेक्ट करना सबसे बेहतर है। - नॉर्मल सीमेन एनालिसिस रिपोर्ट के क्या मानक हैं?
न्यूनतम 15 मिलियन स्पर्म काउंट, 40% मोटिलिटी और 4% नॉर्मल आकार (morphology) होना आवश्यक है। - क्या एक खराब रिपोर्ट का मतलब बांझपन है?
नहीं, स्पर्म रिपोर्ट बुखार, तनाव या दवाओं के कारण बदल सकती है। पुष्टि के लिए 2-3 सप्ताह बाद दोबारा टेस्ट की सलाह दी जाती है। - सीमेन एनालिसिस रिपोर्ट आने में कितना समय लगता है?
आमतौर पर इसकी रिपोर्ट 2 से 3 घंटे के भीतर मिल जाती है। - स्पर्म मोरफोलॉजी (Morphology) क्या है?
यह स्पर्म के आकार और बनावट को दर्शाता है। असामान्य आकार वाले स्पर्म अंडे को फर्टिलाइज करने में असमर्थ हो सकते हैं।

Medical Reviewer
Dr. Monica Sachdev
Dr. Monica Sachdev is a leading IVF specialist in Delhi with over 18 years of experience in reproductive medicine. She is dedicated to providing evidence-based fertility care and has helped thousands of families achieve parenthood.
Ready to Start Your Fertility Journey?
Our friendly team at Pravi IVF is here to stand by you, listen to your story, and help you through every single step.
