Skip to main content
Back to all articles

Ovulation क्या है और कब होता है?

Jun 2026
3 min read
Ovulation kya hai aur kab hota hai Pravi IVF

Ovulation process को आसान शब्दों में समझें

Ovulation female menstrual cycle का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह वह biological process है जिसमें female ovary से एक mature egg रिलीज होता है। रिलीज होने के बाद यह egg fallopian tube में जाता है, जहां यह sperm के साथ fertilization के लिए तैयार रहता है। यदि इस समय के आसपास संबंध बनाए जाएं, तो conceive हो जाता है। अगर आप pregnancy plan कर रही हैं, तो ovulation की सही जानकारी होना बहुत आवश्यक है। Ovulation और IVF तकनीकों के बारे में अधिक जानने के लिए आप हमारा IVF Treatment Decoded पढ़ सकते हैं।

Ovulation कब होता है और सही दिन कैसे निकालें?

आमतौर पर ovulation आपके अगले period शुरू होने से 14 days पहले होता है। उदाहरण के लिए, यदि आपकी cycle 28 days की है, तो ovulation 14वें दिन होगा। वहीं, यदि आपकी cycle 30 days की है, तो ovulation period शुरू होने के 16वें दिन के आसपास होगा। यूरोपियन सोसाइटी ऑफ Human Reproduction and Embryology यानी ESHRE की गाइडलाइंस भी यही बताती हैं कि conceive करने के लिए ovulation के 2 दिन पहले से 1 दिन बाद तक का समय सबसे अनुकूल होता है। हमारी टीम follicular scan की मदद से ovulation का बिल्कुल सटीक दिन ट्रैक करती है।

Ovulation को प्रभावित करने वाले fertility factors

Stress, weight changes, thyroid या PCOS जैसी बीमारियों के कारण ovulation समय पर नहीं हो पाता या रुक जाता है। डॉ मोनिका (सीनियर fertility कंसलटेंट) couples को healthy diet और lifestyle अपनाने की सलाह देती हैं। हमारे एडवांस IVF lab में class 100 cleanroom air filtration system का इस्तेमाल किया जाता है, जो embryo के विकास के लिए सबसे सुरक्षित वातावरण प्रदान करता है। Ovulation को प्राकृतिक रूप से सुधारने के लिए आप हमारे इंस्टाग्राम (@PraviIVF) पोस्ट्स और यूट्यूब चैनल पर "Pravi IVF Health Videos" देख सकते हैं। हमारी clinic की अन्य सुविधाओं के लिए Best IVF Centre in South Delhi गाइड पढ़ें।

Frequently Asked Questions (FAQs)

  1. Egg release होने के बाद कितनी देर जीवित रहता है?
    Release होने के बाद egg केवल 12 से 24 hours तक ही जीवित रहता है। इसी दौरान sperm से उसका मिलना जरूरी होता है।
  2. क्या ovulation के बिना periods आ सकते हैं?
    हां, इसे anovulatory cycle कहा जाता है। PCOS या hormonal imbalance की वजह से egg release न होने पर भी bleeding हो सकती है।
  3. मैं घर पर अपना ovulation कैसे चेक कर सकती हूँ?
    Aap pharmacy से ovulation predictor kit लाकर urine test के जरिए अपने LH hormone के स्तर की जांच कर सकती हैं।
  4. क्या ovulation के दौरान पेट में दर्द होता है?
    हां, कुछ महिलाओं को ovulation के समय पेट के निचले हिस्से में एक तरफ हल्का दर्द महसूस होता है, जिसे mittelschmerz कहा जाता है।
  5. अगर ovulation न हो तो क्या इलाज है?
    Ovulation न होने पर doctor ovulation induction दवाओं या injection के जरिए eggs को grow करने में मदद करते हैं।
Dr. Monica Sachdev

Medical Reviewer

Dr. Monica Sachdev

Dr. Monica Sachdev is a leading IVF specialist in Delhi with over 18 years of experience in reproductive medicine. She is dedicated to providing evidence-based fertility care and has helped thousands of families achieve parenthood.

what is ovulation in Hindiovulation cyclefertile windowPravi IVF clinic

Ready to Start Your Fertility Journey?

Our friendly team at Pravi IVF is here to stand by you, listen to your story, and help you through every single step.

Call UsWhatsApp