IUI ट्रीटमेंट के लिए अनुकूल परिस्थितियां क्या हैं?
कंसीव करने की कोशिश कर रहे कपल्स के लिए यह जानना जरूरी है कि IUI (Intrauterine Insemination) कब करवाना चाहिए। यह ट्रीटमेंट उन कपल्स के लिए आदर्श है जिनकी शादी को 1 या 2 साल हो चुके हैं और महिला की उम्र 35 वर्ष से कम है। IUI के लिए सबसे पहली और महत्वपूर्ण शर्त यह है कि महिला की फैलोपियन ट्यूब खुली होनी चाहिए। यदि ट्यूब्स में ब्लॉकेज है, तो यह ट्रीटमेंट सफल नहीं हो सकता। इसके अतिरिक्त पुरुष पार्टनर के स्पर्म की गुणवत्ता में मामूली कमी होने पर भी IUI की सलाह दी जाती है। अधिक जानकारी के लिए हमारा IUI Step by Step Guide देखें।
चिकित्सीय संकेत और गाइडलाइंस
अमेरिकन सोसाइटी फॉर रिप्रोडक्टिव मेडिसिन यानी ASRM की गाइड्स के अनुसार IUI मुख्य रूप से निम्नलिखित स्थितियों में किया जाना चाहिए: unexplained infertility, cervical factor infertility (जब सर्विक्स का म्यूकस स्पर्म को रोकता है), या mild male factor infertility। हमारे क्लीनिक में हम ओव्यूलेशन ट्रैकिंग के लिए फॉलिकुलर अल्ट्रासाउंड का उपयोग करते हैं ताकि स्पर्म को बिल्कुल सही समय पर इंजेक्ट किया जा सके। आप हमारी अन्य सेवाओं के बारे में Best IVF Centre in Lajpat Nagar पेज पर देख सकते हैं।
क्या ओव्यूलेशन इंडक्शन आवश्यक है?
डॉ मोनिका सचदेव (सीनियर फर्टिलिटी कंसलटेंट) का कहना है कि ओव्यूलेशन को नियंत्रित करने के लिए दी जाने वाली दवाओं से सफलता दर सुधरती है। हम आईयूआई लैब में नमूनों की सुरक्षा के लिए Electronic Witness System का उपयोग करते हैं। हमारे इंस्टाग्राम हैंडल (@PraviIVF) और यूट्यूब पर "Pravi IVF Optimal Timing" वीडियो देखें।
Frequently Asked Questions (FAQs)
- क्या 40 वर्ष की उम्र में IUI सफल हो सकता है?
40 वर्ष की उम्र में सफलता की दर बहुत कम (2% से 5%) होती है, इसलिए इस उम्र में डॉक्टर सीधे आईवीएफ की सलाह देते हैं। - क्या अनियमित पीरियड्स वाली महिलाएं IUI करवा सकती हैं?
हां, अनियमित पीरियड्स के मामलों में डॉक्टर ओव्यूलेशन इंडक्शन दवाओं से अंडों को विकसित करके IUI प्लान करते हैं। - स्पर्म काउंट कितना होना चाहिए IUI के लिए?
प्रोसेसिंग के बाद एक्टिव स्पर्म्स की संख्या (motile sperm count) कम से कम 5 मिलियन होनी चाहिए। - क्या IUI से पहले कोई टेस्ट कराना होता है?
हां, महिला के लिए ट्यूबल पेटेंसी टेस्ट (HSG) और पुरुष के लिए सीमेन एनालिसिस टेस्ट अनिवार्य होता है। - क्या सिंगल महिलाएं IUI करवा सकती हैं?
हां, डोनर स्पर्म की मदद से सिंगल महिलाएं या ऐसे कपल्स जिनमें पुरुष में स्पर्म बिल्कुल नहीं हैं, वे IUI करवा सकते हैं।

Medical Reviewer
Dr. Monica Sachdev
Dr. Monica Sachdev is a leading IVF specialist in Delhi with over 18 years of experience in reproductive medicine. She is dedicated to providing evidence-based fertility care and has helped thousands of families achieve parenthood.
Ready to Start Your Fertility Journey?
Our friendly team at Pravi IVF is here to stand by you, listen to your story, and help you through every single step.
